गायिका पेरी एडवर्डस इस बात से खुश हैं कि उनके मंगेतर गायक जाएन मलिक संगीत बैंड 'वन डायरेक्शन' से अलग हो गए हैं। पेरी इसलिए भी खुश हैं कि जाएन यह फैसला लेने के बाद संतुष्ट हैं।
वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, 22 वर्षीय जाएन ने मार्च महीने में बैंड छोड़ने का फैसला लिया था और उनके इस फैसले में उनकी 21 वर्षीया मंगेतर पेरी साथ थीं। पेरी को पता था कि जाएन के लिए बेहतर क्या है।
पेरी ने पत्रिका 'ओके' को बताया, "जाएन अपने फैसले खुद लेते हैं। उस वक्त उन्होंने जो भी करने का फैसला किया, मुझे उसमें उनका पूरा साथ देना था।"
यह पूछे जाने पर कि क्या वह जाएन के फैसले से खुश हैं, उन्होंने कहा, "हां वह (जाएन) खुश हैं तो मैं भी खुश हूं।"
जाएन के बैंड छोड़ने से खुश हैं पेरी
Thursday, July 02, 2015 00:30 IST


