Bollywood News


ब्रिटनी और इग्गी की ट्विटर जंग

पॉपस्टार ब्रिटनी स्पीयर्स और गायिका इग्गी अजेलिया के बीच 'प्रिटी गर्ल्स' गाने के असफल हो जाने को लेकर चल रहे झगड़े में ब्रिटनी ने ट्विटर पोस्ट के माध्यम से इग्गी पर पलटवार किया है।

वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, इग्गी ने इशारों में कहा था कि उन दोनों का गाना 'प्रिटी गर्ल्स' इसलिए कामयाब नहीं रहा, क्योंकि ब्रिटनी ने अपनी तरफ से गाने के प्रचार पर ध्यान नहीं दिया, जिसके बाद 33 वर्षीया ब्रिटनी ने एक ट्वीट किया, जिसके बारे में माना जा रहा है कि यह इग्गी के बारे में है।

ब्रिटनी ने इग्गी के यूएस ग्रेट एस्केप टूर का हवाला देते हुए कहा, "वेगास लौटने के लिए बेसब्र हूं। ईश्वर का शुक्रिया कि मेरे पास साल भर के लिए कार्यक्रम तो है।"

इग्गी ने कुछ दिनों तक आराम करने की बात कहकर अपना यह टूर स्थगित कर दिया था।

End of content

No more pages to load