Bollywood News


क्रिस मार्टिन ने दिल्ली के कैफे में गाया गाना

संगीत बैंड कोल्डप्ले के गायक क्रिस मार्टिन ने डेल्ही समर हाउस कैफे में गीतों और आवाज से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मार्टिन ग्लोबल पॉवर्टी प्रोजेक्ट के प्रचार के सिलसिले में भारत आए हैं, जो स्थानीय समुदायों में स्वच्छता एवं साफ-सफाई के लिए लोगों को जागरूक करने का एक वैश्विक कार्यक्रम है।

मार्टिन ने अंतर्राष्ट्रीय अभिनेत्री फ्रीडा पिंटो के साथ कैफै का दौरा किया, जहां उनके साथ संगीतकार विशाल ददलानी, रघु दीक्षित और हास्य कलाकार समूह ऑल इंडिया बकचोद (एबीसी) के सदस्य भी मौजूद थे। रघु ने ट्विटर पर लिखा, ''साल की सबसे बेहतरीन रात।

आज मैंने क्रिस मार्टिन को सुना और उनके लिए गिटार बजाया।'' ददलानी ने हालांकि ट्विटर पर खुलासा किया कि यह कोई योजनाबद्ध कार्यक्रम नहीं था। उन्होंने लिखा, ''यह कोई कार्यक्रम नहीं था। हम साथ रात्रिभोज पर गए थे और मार्टिन ने कहा कि चलो, कुछ गाना-बजाना हो जाए।'' समर हाउस कैफे के प्रबंधक मनीष ने कहा कि उन्होंने कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया था। मार्टिन ने वहां कुछ गाने गाए।

End of content

No more pages to load