Bollywood News


किम कार्दाशियन हुईं नस्लभेद का शिकार

किम कार्दाशियन हुईं नस्लभेद का शिकार
हाल ही खबर चल रही थी एक समय बॉलीवुड सेलिब्रिटी प्रियंका चोपड़ा नस्लभेद का शिकार हुई थीं और अब फिर से एक और रियलिटी टीवी एक्ट्रेस के बारे में खबर आ रही है, जो हाल ही में नस्लभेद का शिकार हुई हैं।

जी हां, यहां बात हो रही है कि टीवी स्टार किम कार्दाशियन की। उन्होंने हाल ही खुलासा किया है कि एक बार उन्हें प्लेन में नस्लीय भेदभाव का सामना करना पड़ा था। किम उसे सबक सिखाना चाहती थीं लेकिन एक भारतीय व्यक्ति के मना करने पर उन्होंने मामले को तूल नहीं दिया था।

एक मैगजान की खबर के मुताबिक दूसरी बार मां बनने जा रही 34 साल की एक्ट्रेस अपनी बेटी के साथ यात्रा कर रही थी। उसी समय एक अनजान महिला ने उन्हे गालियां दी लेकिन किम ने उसे कुछ नहीं कहा।

किम ने बताया कि एक बार प्लेन में एक महिला ने मुझ पर नस्लीय टिप्पणी की। मैं उसे जबाब देना चाहती थी लेकिन एक भारतीय व्यक्ति ने मुझे रोका और इस मामले को तूल नहीं देने को कहा। हालांकि ये खबर अब पुरानी हो गई है लेकिन किम ने अपने इस राज को अब जाकर खोला है।

End of content

No more pages to load