Bollywood News


एड शीरन अभिनय में आजमाएंगे हाथ

एड शीरन अभिनय में आजमाएंगे हाथ
गायकी में सफलता के बाद गायक एड शीरन अब अभिनय में हाथ आजमाएंगे। वह जल्द ही एक टेलीविजन शो में अभिनय करते नजर आ सकते हैं।

समाचार पत्र 'द सन' की रपट के अनुसार, शीरन (24) अमेरिका के एक मध्ययुगीन टीवी कार्यक्रम का हिस्सा हैं।

शीरन कहा, "जुलाई के बाद मैं अभिनय की दुनिया में कदम रख रहा हूं। मैं इस बारे में ज्यादा नहीं बता सकता। यह एक टीवी शो है।"

ऐसी खबरें थीं कि शीरन एचबीओ पर प्रसारित हिट टीवी श्रृंखला 'गेम्स ऑफ थ्रॉन्स' में काम करने के इच्छुक थे।

शीरन के मुताबिक, "यह एक मध्ययुगीन टीवी शो है। मेरे दोस्त ने ही इसकी पटकथा लिखी है।"

End of content

No more pages to load