Bollywood News


कान्ये वेस्ट को नापसंद हैं अवार्ड शो

कान्ये वेस्ट को नापसंद हैं अवार्ड शो
रैपर कान्ये वेस्ट को अवार्ड शो से खुशी नहीं मिलती और उन्हें लगता है कि लोगों ने संगीत उद्योग को खेल बना दिया है।

'ऑल डे' रैपर ऐसे कार्यक्रमों को नापसंद करते हैं, जिसमें उन संगीतकारों को सम्मान दिया जाता है, जिन्हें अपने करियर में कई अवार्ड मिल चुके हैं।

वेस्ट ने कहा, "बेशक इसमें कोई मजा नहीं आता। एक समय पर आकर इसका महत्व कम हो जाता है।"

रैपर हमेशा ग्रैमी जैसे संगीत अवार्ड कार्यक्रम की आलोचना करते हैं और उनका कहना है कि ये संगीय उद्योग को एक खेल बना कर मेहनत करने वाले कलाकार के करियर को महत्वहीन बना देते हैं।

उन्होंने कहा, "यह खेल नहीं है। हमारे करियर और पेशे को हल्के में नहीं लेना चाहिए। यह बेहद गंभीर मुद्दा है।"

End of content

No more pages to load