हॉलीवुड अभिनेत्री रीज विदरस्पून का कहना है कि उन्होंने माफी मांगना सीख लिया है। जब भी वह गलती करती हैं तो वह माफी मांग लेती हैं। उनका कहना है कि वह अब पहले की तुलना में अधिक मुखर भी नहीं है।
वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके' के मुताबिक, विदरस्पून ने यह स्वीकार किया कि वह अपने युवा दिनों में अपनी गलतियों से जूझती रहती थी लेकिन अब जब भी वह गलत होती हैं तो अपनी गलतियों को स्वीकार कर लेती हैं।
उन्होंने कहा, "मैं हमेशा बहुत मुखर थी। लेकिन अब मैंने अपनी गलतियों को स्वीकार करना सीख लिया है।"
विदरस्पून (39) का कहना है कि वह अब गलत साबित होने के डर से अपने विचारों को व्यक्त करने से नहीं चूकती।
उन्होंने कहा, "मैं अब अपनी उम्र के ऐसे पड़ाव पर आ गई हूं जब मुझे अपने विचारों को रखने से डर नहीं लगता। मुझे लगता है कि मेरे दृष्किोण मायने रखता है।"
माफी मांगना सीखा : रीज विदरस्पून
Tuesday, July 07, 2015 07:30 IST



