पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स अपने दोनों बेटों जेडेन और सीन के साथ डिजनीलैंड में वक्त बिताने के दौरान भावुक हो गईं। तीनों ने मिलकर उनके एल्बम 'ऊप्स..आई डिड इट अगेन' के कवर की पुनर्रचना की।
चार जुलाई को ब्रिटनी और उनके बेटों ने मिलकर लाल, नीले और गुलाबी रंगों की मोतियों की लड़ियों से उनके उम्दा माने जाने वाले एल्बम के कवर की रचना की।
वेबसाइट 'एसशोबिज डॉट कॉम' के अनुसार, ब्रिटनी ने बाद में माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर एक फोटो भी डाली और उसके साथ लिखा, "लड़कों ने और मैंने मिलकर बढ़िया काम किया। यह 'ऊप्स..' एल्बम का कवर पेज है।"
ट्विटर पर साझा की गई फोटो में ब्रिटनी एक मोती के छेद में से झांकती नजर आ रही हैं और जेडेन तथा सीन भी उनके अगल बगल खड़े होकर उनकी नकल कर रहे हैं।
स्पीयर्स के बेटों ने रचा 'ऊप्स..' एल्बम का कवर
Wednesday, July 08, 2015 09:30 IST


