Bollywood News


सुपरमॉडल इरीना ने टॉपलेस सेल्फ़ी साझा की

सुपरमॉडल इरीना शायक ने प्रशंसकों से अपनी एक टॉपलेस सेल्फी साझा की है।

इरीना ने यह फोटो शनिवार को अपने 30 लाख फॉलोअर्स को 'हैप्पी फॉर्थ ऑफ जुलाई' की शुभकामना देते हुए इंस्टाग्राम पर साझा की।

वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, इस सम्मोहक सेल्फी में इरीना (29) गुलाबी अधोवस्त्र और बालियां पहने नजर आईं। उन्होंने बहुत हल्का सा मेकअप किया हुआ था और बाल खुले छोड़ रखे थे।

वह कैमरे की ओर देख रही थीं। इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "उठो और चमको। सुप्रभात। मेरा मतलब गुड आफ्टरनून पेरिस। हैप्पी फॉर्थ जुलाई।"

End of content

No more pages to load