Bollywood News


डेलेवीन ने समलैंगिक विवाह को लेकर बदलते रुख की सराहना की

डेलेवीन ने समलैंगिक विवाह को लेकर बदलते रुख की सराहना की
मॉडल कारा डेलेवीन का कहना है कि यह अच्छी बात है कि दुनिया समलैंगिक विवाह को स्वीकार करने लगी है।

डेलेवीन इन दिनों सेंट विंसेंट को डेट कर रही हैं, जो एक गायिका और संगीतकार हैं। डेलेवीन ने कहा कि अपनी समलैंगिक प्रकृति को उन्होंने शुरुआत से ही जाहिर कर रखा है और उन्हें इस बात की खुशी है कि समलैंगिकता को लेकर लोगों का रुख और व्यवहार अब बदल रहा है।

वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, "यह खुशी की बात है कि इसे लोग स्वीकार कर रहे हैं और मुझे लगता है कि हर किसी को यह अधिकार मिलना चाहिए कि वे अपने जीवन में क्या चाहते हैं।"

डेलेवीन ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री टोनी एबॉट को भी खत लिखकर उनसे दूसरे देशों की तरह अपने यहां समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने का अनुरोध किया है।

उन्होंने खत में लिखा, "टोनी एबॉट आपको बाकी दुनिया की सुननी चाहिए और उनका अनुसरण करना चाहिए।"

End of content

No more pages to load