Bollywood News


जॉन के गले लगते कैमरे में कैद हुईं केटी

जॉन के गले लगते कैमरे में कैद हुईं केटी
गायिका केटी पेरी को हाल ही में उनके प्रेमी संगीतकार जॉन मेयर के साथ देखा गया, जिसके बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वह और जॉन शायद फिर से करीब आ रहे हैं। वेबसाइट 'एसशोबिज डॉट कॉम' के अनुसार, केटी को शनिवार को आयोजित ग्रेटफुल डेड कॉन्सर्ट में जॉन के गले लगते देखा गया और फोटोग्राफरों ने उनकी तस्वीर भी खींच ली।

टीएमजेड के अनुसार, एक फोटो में केटी जॉन को अपनी बांहों के घेरे में लिए हुए है, वहीं दूसरी तस्वीर में वह जॉन के करीब जाकर कुछ कहती नजर आ रही हैं।

केटी का 2012 में रसेल ब्रांड से तलाक हो चुका है और उसके बाद से जॉन को डेट कर रही हैं। हालांकि खबर थीं कि केटी ऑर जॉन के बीच इस साल की शुरुआत में अलगाव हो गया था, लेकिन अप्रैल महीने में भी दोनों को साथ वक्त बिताते देखा गया था।

End of content

No more pages to load