Bollywood News


दलाई लामा से मिलीं क्रिस जेनर

दलाई लामा से मिलीं क्रिस जेनर
रियलिटी टीवी स्टार क्रिस जेनर और अभिनेत्री मेलेनी ग्रिफिथ ने तिब्बतियों के आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा से मुलाकात की। वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके' के मुताबिक, रविवार को कैलिफोर्निया में दलाई लामा के 80वें जन्मदिन के जश्न में क्रिस और मेलेनी को भी आमंत्रित किया गया था।

क्रिस ने इंस्टाग्राम पर मेलेनी (57) के साथ अपने तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, `मेलेनी के साथ एक शानदार सुबह। दलाई लामा से मुलाकात की।`

क्रिस ने दलाई लामा की एक तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, `इस सुबह दलाई लामा के साथ बैठकर चर्चा करना बहुत ही सम्मानजनक रहा।`

हालांकि जेनर (59) का परिवार सेल्फी लेने के लिए चर्चित रहा है, लेकिन इस अवसर पर उन्होंने दलाई लामा से सेल्फी के लिए किसी तरह का आग्रह नहीं किया, बल्कि उन्होंने तब तस्वीर तब ली, जब दलाई लामा पीछे मुड़ चुके थे।

जेनर ने ऐसी ही एक तस्वीर साझा करते हुए यह भी लिखा कि दलाई लामा से मिलने को लेकर मेलेनी बेहद उत्साहित थीं।

End of content

No more pages to load