Bollywood News


क्रिस के लिए मुश्किल है प्रेम करना

क्रिस के लिए मुश्किल है प्रेम करना
रैपर क्रिस ब्राउन ने फोटो साझा करने वाली वेबसाइट इंस्टाग्राम पर एक रहस्यमयी संदेश साझा किया, जिसमें लिखा था कि 'नफरत करना आसान है, प्यार करना मुश्किल।'

क्रिस ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें लिखा था, "किसी से नफरत करना बहुत आसान है, लेकिन किसी को प्यार करना उतना ही मुश्किल है। सब कुछ इसी तरह चलता है। अच्छी चीजें पाना कठिन होता है और बुरी चीजें आसानी से मिल जाती हैं।"

वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, क्रिस ने संदेश वाली यह फोटो मंगलवार को इंस्टाग्राम पर डाली थी, जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि इस संदेश के माध्यम से उनका इशारा या तो मॉडल करु चे ट्रान के साथ अपने अलगाव के बारे में है या फिर बेटी रॉयल्टी के संरक्षक के अधिकार को लेकर निया गुजामैन के साथ कानूनी जंग के बारे में है।

End of content

No more pages to load