Bollywood News


रेयान को पहचानना हुआ मुश्किल

रेयान को पहचानना हुआ मुश्किल
हॉलीवुड अभिनेत्री मेग रेयान को उस वक्त पहचानना मुश्किल हो गया, जब वह 14 महीनों बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से दिखाई दीं। रेयान बिल्कुल बदली हुई लग रहीं थीं।

वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, रेयान (53) ने मंगलवार रात यहां एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने 14 महीनों बाद पहली बार किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शिरकत की।

उनके चेहर की त्वचा में खिंचाव साफ नजर आ रहा था और उनकी नाक का आकार भी बदला हुआ लग रहा था। यहीं नहीं, उनकी आंखों के आसपास की त्वचा में भी खिंचाव दिख रहा था।

अपने चिरपरिचित सुनहरे ब्लंड हेयरकट वाले लुक के लिए पहचानी जाने वाली रेयान पहले से काफी जुदा अंदाज में नजर आईं।

End of content

No more pages to load