Bollywood News


कोर्टनी को स्कॉट ने किया निराश

कोर्टनी को स्कॉट ने किया निराश
रिएलिटी टीवी स्टार कोर्टनी कर्दाशियां अपने पूर्व ब्वॉयफ्रेंड स्कॉट डिक से निराश और आक्रोशित हैं।

वेबसाइट 'पीपुल डॉट कॉम' के अनुसार, 36 वर्षीया कोर्टनी नौ सालों तक स्कॉट के साथ रिश्ते में रहने के बाद पिछले सप्ताहांत उनसे अलग हो गई थीं, जब स्कॉट की पूर्व प्रेमिका कोल बारतोली के साथ दक्षिण फ्रांस में पार्टी करते हुए तस्वीरें सार्वजनिक हो गईं।

कोर्टनी हालांकि स्कॉट के साथ अपने अलगाव को लेकर दुखी नहीं हैं और न ही स्कॉट को माफ कर उनसे सुलह कर लेने का उनका कोई इरादा है।

एक सूत्र ने बताया, "कोर्टनी दुखी होने से ज्यादा गुस्से में और निराश हैं। स्कॉट ने पहले भी उन्हें कई बार नीचा दिखाया है, लेकिन अब कोल तंग आ चुकी हैं।"

तीन बच्चों मेसन, पेनेलोप और रीन की मां कोर्टनी अपना ध्यान अपने बच्चों की परवरिश पर लगाना चाहती हैं और इस समय बच्चे ही उनकी पहली प्राथमिकता हैं।

End of content

No more pages to load