Bollywood News


एंडी मैक्डॉवेल ने दी अफ्लेक, गार्नर को सलाह

एंडी मैक्डॉवेल ने दी अफ्लेक, गार्नर को सलाह
हॉलीवुड अभिनेता बेन अफ्लेक और अभिनेत्री जेनिफर गार्नर के तलाक की प्रक्रिया अभी शुरुआती चरण में है लेकिन अभिनेत्री एंडी मैक्डॉवेल ने इस जोड़े को सलाह दी है।

मैक्डॉवेल ने वेबसाइट 'पीपुल डॉट कॉम' को बताया, "यह बहुत मुश्किल है। यह आसान प्रक्रिया नहीं है। जितनी जल्दी आप गुस्से से बाहर निकलेंगे यह आपके लिए सही होगा। मुझे लगता है कि गुस्सा आपको मार देता है। यह वास्तव में काफी नकरात्मक ऊर्जा है। यह किसी को नहीं बल्कि आपको नुकसान पहुंचाता है।" एंडी का दो बार तलाक हो चुका है।

गौरतलब है कि अफ्लेक और गार्नर ने जून में अपनी शादी की 10वीं वर्षगांठ के बाद तलाक लेने की घोषणा की थी।

मैक्डॉवेल ने जोड़े को सलाह देते हुए कहा, "जितनी जल्दी आप अपने व्यक्तिगत गुस्से से बाहर निकलेंगे। आपको उतनी ही जल्दी मानसिक शांति मिलेगी। तलाक के बाद भी जीवन है।"

End of content

No more pages to load