Bollywood News


एमिली मैकडॉ संग विवाह बंधन में बंधे पीटर आंद्रे

एमिली मैकडॉ संग विवाह बंधन में बंधे पीटर आंद्रे
गायक पीटर आंद्रे एमिली मैकडॉ के साथ परिणय सूत्र में बंध गए हैं।

वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, पीटर और एमिली की एक 18 महीने की बेटी एमिलिया भी है। उन्होंने शनिवार को एक्जेटर के मैमहेद हाउस में एक-दूसरे को जिंदगी साथ निभाने का वचन दिया।

पीटर और एमिली ने अपनी शादी की योजनाओं और कार्यक्रमों का खुलासा पहले से नहीं किया था।

आंद्रे ने कहा, "हम हमेशा अगले साल शादी की बात कहते थे, लेकिन फिर मैंने सोचा कि इसी साल शादी करना ठीक रहेगा। मैं एक मर्द हूं, ज्यादा लंबी योजनाएं नहीं बना सकता।"

आंद्रे इस बार सादगी से विवाह करना चाहते थे, इसलिए उन्होंने अपने विवाह बेहद कम और करीबी लोगों को ही बुलाया था।

End of content

No more pages to load