गायक जॉन लीजेंड और उनकी पत्नी क्रिस्सी टीगन अपना मकान बेच रहे हैं और एक बड़ा मकान भी ढूंढ रहे हैं, जहां एक बड़े परिवार के लिए पर्याप्त जगह हो।
वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, जॉन और क्रिस्सी ने 2013 में शादी की थी। अब वे परिवार बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं और इसलिए उन्होंने मैनहट्टन के नोलिटा वाले अपने एक कमरे के मकान को नीलाम कर बड़ा घर लेने की योजना बनाई है। वे चाहते हैं कि जब तक क्रिस्सी पहले बच्चे के लिए गर्भवती हों, उससे पहले वे नए मकान में चले जाएं।
जॉन को अभी से यकीन है कि उनकी पत्नी क्रिस्सी एक बेहतरीन मां साबित होंगी। एक सूत्र ने बताया, "क्रिस्सी ने तीन पालतू कुत्ते पाल रखे हैं और उनकी देखभाल बेहद अपनेपन से करती हैं।"
क्रिस्सी ने एक बार कहा था कि वह बड़ा परिवार चाहती हैं। उन्होंने कहा था, "हम बहुत सारे बच्चे चाहते हैं। मैं तीन-या चार बच्चे पैदा करना चाहती हूं और कुछ बच्चे हम गोद भी लेंगे।"
जॉन चाहते हैं बड़ा घर
Wednesday, July 15, 2015 08:30 IST


