Bollywood News


सलमा को था 50 की होने का डर

सलमा को था 50 की होने का डर
हॉलीवुड अभिनेत्री सलमा हायक ने स्वीकार किया है पहले उन्हें 50 साल की होने की बात से लगता था।

वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, सलमा सितंबर महीने में 49 साल की हो रही हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि उन्हें उम्रदराज होने से डर लगता था।

सलमा ने कहा, "पहले जब मैं यह कल्पना करती थी कि उम्रदराज होकर मैं कैसी दिखूंगी और मेरी जिंदगी कैसी होगी, तो डर जाती थी। मैंने खुद की उम्रदराज महिला के रूप में कल्पना की, लेकिन मुझे लगता है कि अब भी मैं ठीक दिखती हूं और अपने आप से खुश हूं।"

सलमा ने हालांकि यह भी कहा कि अब वह 50 साल की होने को लेकर चिंतित नहीं हैं, क्योंकि इस उम्र में भी महिलाओं में प्रजनन क्षमता होती है। सलमा 41 साल की उम्र में पहले बच्चे की मां बनी थीं।

End of content

No more pages to load