Bollywood News


जब टेलर प्रस्तुति के दौरान मंच पर फंसीं

गयिका टेलर स्विफ्ट यहां अपने `1989` वल्र्ड टूर के तहत आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देते हुए मंच पर फंस गई। वेबसाइट `फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके` के अनुसार, 25 वर्षीय टेलर नेशनल पार्क में सोमवार को प्रस्तुति दे रही थीं, जब तकनीकी खराबी के कारण मशीन बंद हो गई थी और टेलर मंच पर फंस गई।

उन्होंने भी़ड से कहा, `उन्होंने माइक्रोफोन पर मुझे बताया कि मैं यहीं अटकी रह सकती हूं। यह मशीन टूट गई है।` टेलर ने लेकिन घटना को मजाक में लेते हुए अपना कार्यक्रम जारी रखा और एक बार फिर अपने पेशेवर होने का परिचय दिया, जिसके लिए वह जानी जाती हैं। मंच पर अटकी टेलर ने दर्शकों से कहा, `हो सकता है कि मैं हमेशा के लिए यहीं फंसी रह जाऊं, जब तक कि मैं यहां से कूदने का जोखिम नहीं लेती। लेकिन तब तक मैं यहां से आपके लिए गाना गाने जा रही हूं। तो चलिए आप भी मेरे साथ गाइए।`

End of content

No more pages to load