Bollywood News


बेटी के पहले बोल को लेकर चिंतित हैं रेयान

हॉलीवुड अभिनेता रेयान रेनॉल्ड्स को इन दिनों एक ही चिंता खाए जा रही है कि उनकी बेटी के मुंह से सबसे पहले निकले वाले बोल क्या होंगे।
वेबसाइट 'ईऑनलाइन डॉट कॉम' के अनुसार, 38 वर्षीय रेयान सात महीने की बेटी जेम्स के पिता हैं। इन दिनों उनका ज्यादातर समय फिल्म 'डेडपूल' के सेट पर बीतता है और इसलिए रेयान चिंतित हैं कि उनकी बेटी फिल्म के संवादों में इस्तेमाल होने अपशब्द न सीख जाए।

रेयान ने कहा, "वैसे तो बड़ी होते होते वह सब बातें सीख ही जाएगी, लेकिन यदि उसके मुंह से निकलने वाला पहला ही बोल अपशब्द हुआ, तो मुझे लगेगा कि मैंने कुछ गलत कर दिया।"

उन्होंने कहा, "उसका दूसरा या तीसरा शब्द कुछ भी हो, लेकिन पहला शब्द तो मॉम या डैड होना चाहिए। वैसे मैं उसे मॉम बोलना सिखा रहा हूं।"

End of content

No more pages to load