Bollywood News


विवादों में घिरीं मैडोना

पॉपस्टार मैडोना इंस्टाग्राम पर अपने गोद लिए हुए दो अश्वेत बच्चों डेविड रिची और मर्सी जेम्स के साथ एक तस्वीर पोस्ट करने के बाद विवादों में घिर गई हैं।

वेबसाइट 'एसशोबिज डॉट कॉम' के अनुसार, 56 वर्षीया मैडोना ने फोटो साझा करने वाली वेबसाइट इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें डेविड और मर्सी उनके पांव दबाते दिख रहे हैं।

मैडोना ने तस्वीर के साथ लिखा था, "मां के लिए प्यार.. डेविड और मर्सी पांव दबाने में उस्ताद हैं।"

मैडोना को इस तस्वीर के लिए लोगों की आलोचना का शिकार होना पड़ा। कुछ ट्विटर उपभोक्ताओं ने यहां तक कह दिया कि मैडोना अपने गोद लिए हुए अश्वेत बच्चों के साथ गुलामों जैसा व्यवहार करती हैं।

वेंडी विलियम्स ने मैडोना की तस्वीर के साथ लिखा, "क्या आपको मैडोना की इस तस्वीर से आपत्ति नहीं है?"

अन्य ने लिखा, "विश्वास नहीं होता कि मैडोना के पांव दबाने के लिए उनके पास गुलाम हैं।"

हालांकि मैडोना को इस मामले में उनके प्रशंसकों का समर्थन भी मिल रहा है।

End of content

No more pages to load