Bollywood News


जेनिफर ने बनवाया जल के गलत सूत्र का टैटू

जेनिफर ने बनवाया जल के गलत सूत्र का टैटू
हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस को लगता है कि उन्होंने सबसे हटके टैटू बनवाया है। वेबसाइट 'एसशोबिज डॉट कॉम' के अनुसार, जेनिफर ने हाल ही में अपने दाहिने हाथ में एक टैटू बनवाया है, जिसमें जल का रासायनिक सूत्र (फॉर्मूला) लिखा हुआ है। जेनिफर ने हालांकि कॉमिक कॉन में एक इंटरव्यू के दौरान स्वीकार किया उनके टैटू में लिखा पानी का रासयनिक सूत्र गलत है। उन्होंने कहा कि जल के सूत्र एचटूओ में 2 नीचे की तरफ लिखा जाता है, जबकि उनके टैटू में एचटूओ ऊपर लिखा हुआ है।

जेनिफर ने वेबसाइट 'हिटफिक्स डॉट कॉम' के साथ इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्होंने यह टैटू अपने सहकलाकार लियाम हेम्सवर्थ और उनके परिवार के साथ बाहर घूमने के दौरान बनवाया था। उन्होंने कहा कि मैं लियाम के परिवार के साथ घूमने गई थी और हर कोई टैटू बनवा रहा था।

अपने टैटू के बारे में उन्होंने कहा कि मैंने सोचा कि मैं खूब पानी पीती हूं, तो मुझे अपने हाथ पर पानी का सूत्र एचटूओ बनवा लेना चाहिए। लॉरेंस इस साल फिल्म 'हंगर गेम्स' श्रृंखला की अंतिम कड़ी 'मॉकिंगजे-पार्ट 2' और फॉक्स की फिल्म 'जॉय' में दिखाई देंगी।

End of content

No more pages to load