Bollywood News


बेन ने अब भी नहीं उतारी शादी की अंगूठी

बेन ने अब भी नहीं उतारी शादी की अंगूठी
पिछले माह अपने 10 वर्षो के वैवाहिक जीवन का अंत करने वाले हॉलीवुड अभिनेता बेन अफ्लेक यहां एक पुरस्कार समारोह में अपनी शादी की अंगूठी पहने नजर आए।

वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, यहां बुधवार को आयोजित पुरस्कार समारोह में बेन (42) ने बेसबॉल खिलाड़ी डेरेक जेटर को 'एक्सीलेंस इन स्पोर्ट्स परफॉरमेंस इयरली' पुरस्कार से नवाजा। इस दौरान वह शादी की अंगूठी पहने दिखे।

बेन पुरस्कार समारोह में एक गहरे रंग का सूट पहनकर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि डेरेक जेटर हजार बार उनका दिल तोड़ चुके हैं।

उन्होंने कहा, "उन्होंने ज्यादा नहीं, तो हजार बार मेरा दिल तोड़ा है। उन्होंने इसे सेवानिवृत्त होकर एक बार फिर तोड़ दिया। वह उस वक्त बेसबॉल खेल खेलने के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक थे। इसलिए डेरेक जेटर मैं आपके सामने नतमस्तक होता हूं और आपको आपके असाधारण करियर के आखिरी पल के लिए धन्यवाद देता हूं।"

End of content

No more pages to load