Bollywood News


किम के लिए गर्भावस्था छिपाना था मुश्किल

किम के लिए गर्भावस्था छिपाना था मुश्किल
रियल्टी टीवी हस्ती किम कर्दशियां का कहना है कि 2015 के मेट गाला समारोह के दौरान अपनी गर्भावस्था को छिपाना उनके लिए इस साल का सबसे मुश्किल काम रहा।

न्यूयार्क सिटी में आयोजित समारोह में किम खूबसूरत से सफेद परिधान में नजर आई थीं। किम और उनके पति केनी वेस्ट दूसरे बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं।

वेबसाइट, 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' की रपट के अनुसार, किम ने 'वॉग इस्पना' पत्रिका को बताया, "इस साल मेट गाला के दौरान अपनी गर्भावस्था को छिपाना मेरे लिए सबसे मुश्किल काम रहा।"

उन्होंने कहा, "समारोह में शामिल होने के दौरान रेड कार्पेट पर मैं अपनी सांस रोक लेती थी, ताकि पेट के उभार को कम कर सकूं।"

दरअसल, किम चाहती थीं कि अपने रियलिटी टीवी शो घोषणा से पहले इस बात को छिपाकर रखा जाए।

उन्होंने गर्भावस्था को राज रखने के लिए पति केनी वेस्ट को भी श्रेय दिया।

End of content

No more pages to load