अनुभवी फिल्म निर्देशक वूडी एलेन का कहना है कि अभिनेत्री एम्मा स्टोन मनोरंजन जगत की सबसे प्रतिभावान कलाकार हैं। एम्मा और वूडी फिल्म 'इरैशनल मैन' में साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों ने पिछले साल 'मैजिक इन द मूननाइट' में काम किया था। वूडी को लगता है कि एम्मा में एक बेहतरीन कलाकार के सभी गुण हैं।
वूडी ने वेबसाइट 'यूएसमैगजीन डॉट कॉम' को बताया, "एम्मा सबकुछ कर सकती हैं। वह अभिनय कर सकती हैं, नृत्य कर सकती हैं, गा सकती हैं, लोगों को हैरत में डाल सकती हैं और वह खूबसूरत भी हैं और बुद्धिमान भी। वह सर्वगुण संपन्न कलाकार हैं। मैं जब फिल्म की कहानी लिख रहा था, तो चिंतित था कि यह भूमिका कौन कर पाएगा, लेकिन एम्मा बिना शक यह कर सकती हैं।"
उन्होंने आगे कहा, "एम्मा के बारे में कभी भी किसी के मुंह से बुरी बात नहीं सुनी जाती। जहां भी मैं यह कहता हूं कि मैं एम्मा के साथ फिल्म कर रहा हूं, लोग उत्साहित होकर कहते हैं कि ओह मुझे एम्मा बेहद पसंद हैं। मुझे पता है कि लोग ऐसा क्यों कहते हैं, क्योंकि वह बेहद प्यारी हैं।"
एम्मा है सबसे प्रतिभावान : वूडी
Wednesday, July 22, 2015 13:30 IST


