हॉलीवुड अभिनेता जेक गिलेनहाल इन दिनों काफी बदले नजर आ रहे हैं। बात दरअसल यह है कि आने वाली फिल्म 'साउथपॉव' के लिए उन्होंने इतनी कड़ी मेहनत से प्रशिक्षण लिया है कि वह एकदम किसी बॉक्सिंग चैम्पियन की तरह लग रहे हैं।
वेबसाइट 'ईऑनलाइन डॉट कॉम' के अनुसार, 34 वर्षीय जेक ने 'साउथपॉव' में एक बॉक्सिंग चैम्पियन बिली होप की भूमिका निभाई है, जो अपनी जिंदगी को दोबारा पटरी पर लाने के लिए संघर्ष करता है।
जेक के शारीरिक प्रशिक्षक टेरी क्लेबन ने बताया कि उन्होंने इस भूमिका के लिए छह महीने में वजन 147 पौंड से बढ़ाकर 175 पौंड कर लिया है।
टेरी ने बताया, "उनका शारीरिक सौष्ठव बिल्कुल डांवाडोल था। हम एक बॉक्सिंग जिम में मिले और वह रस्सी कूद रहे थे। मैंने देखा कि जिस तरीके से वह रस्सी कूद रहे थे, मैं जान गया कि उनके साथ मुझे बहुत मेहनत करनी पड़ेगी।"
उन्होंने कहा, "हमने प्रशिक्षण में जो भी चीजें की, वो सब वैसी ही थीं, जैसे कि कोई सचमुच किसी बॉक्सिंग मैच में हिस्सा लेने की तैयारी कर रहा है।"
फिल्म 'साउथपॉव' 24 जुलाई को रिलीज हो रही है।
'साउथपॉव' के लिए जेक ने की कड़ी मेहनत
Thursday, July 23, 2015 09:30 IST



