Bollywood News


एफलेक, गार्नर फिर से साथ!

एफलेक, गार्नर फिर से साथ!
हॉलीवुड अभिनेता बेन एफलेक और अभिनेत्री जेनिफर गार्नर फिर से साथ रहने वाले हैं। एक महीने पहले ही दोनों ने अपने अलगाव की घोषणा की थी।

तीन बच्चों वॉयलेट, सेराफिना और सैमुएल के माता-पिता एफलेक और गार्नर ने पिछले महीने अपने अलगाव की घोषणा की थी, लेकिन अब दोनों जॉर्जिया से लौटकर अभिनेत्री ब्रूक शील्ड्स के लॉस एंजेलिस वाले घर को किराए पर लेने की योजना बना रहे हैं। गार्नर इस समय फिल्म 'मिरेकल्स फ्राम हेवेन' की शूटिंग के लिए जॉर्जिया में हैं।

वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, एफलेक और गार्नर के लॉस एंजेलिस वाले मकान में इस समय मरम्मत चल रही है और दोनों इस समय वहां नहीं रहना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने कुछ समय के लिए किराये के मकान में रहने का फैसला किया है।

एक सूत्र ने समाचार पत्र 'न्यूयार्क पोस्ट' को बताया, "एफलेक इस नए मकान में अपने परिवार के साथ रहेंगे।"

End of content

No more pages to load