Bollywood News


उमा थरमन को अपने बच्चों पर गर्वे

अभिनेत्री उमा थरमन का कहना है कि वह अपने बच्चों से बहुत प्यार करती हैं और उनके आचरण से वह बहुत गौरवान्वित हैं।

उमा (45) कहती हैं कि वह अपने बच्चों के व्यवहार से बहुत खुश हैं। उमा के पूर्व पति एथेन हॉस से 16 वर्षीय बेटी माया और 13 वर्षीय बेटा लेवन है। इसके साथ ही उनके पूर्व पति अर्पड बसन से भी एक बेटी लूना (3 वर्ष) है।

वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' ने थरमन के हवाले से कहा है, "मैं अपने सभी बच्चों से बहुत प्यार करती हूं और मुझे उन पर गर्व है। मुझे लगता है कि वे दूसरों का बहुत सम्मान करते हैं। इसके अलावा परिजनों को और क्या चाहिए।"

उमा की बड़ी बेटी ने हाल ही में न्यूयॉर्क में 2015 सीएफडीए पुरस्कार समारोह में सभी को अपने लुक से दंग कर दिया था।

End of content

No more pages to load