Bollywood News


मुझे टॉम क्रूज पसंद : सिमोन

मुझे टॉम क्रूज पसंद : सिमोन
अभिनेता साइमन पेग का कहना है कि वास्तविक जीवन में अभिनेता टॉम क्रूज इंसान से कहीं बढ़कर हैं।

पेग (45) का मानना है कि टॉम के जीवन के बारे में काफी कुछ कयास लगाए जाते हैं, लेकिन वह अपनी सार्वजनिक छवि से बिल्कुल अलग हैं।

पेग ने कहा, "मुझे टॉम खासा पसंद हैं। मुझे उनके साथ काम कर बहुत मजा आता है, क्योंकि वह बहुत दिलचस्प इंसान हैं। उनके बारे में काफी कुछ कयास लगाए जाते हैं।"

उन्होंने कहा, "जब आप उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलेंगे तो पता चलेगा कि वह काफी अलग हैं। वह इंसान से कहीं बढ़कर हैं, लेकिन जब वह टॉम क्रूज बनना चाहते हैं तो वह बन जाते हैं, जो कि एक अद्भुत क्षमता है।"

End of content

No more pages to load