Bollywood News


डगलस अपनी फिल्में बच्चों को नहीं देखने देते

डगलस अपनी फिल्में बच्चों को नहीं देखने देते
हॉलीवुड अभिनेता माइकल डगलस अपने बच्चों को अपनी फिल्में नहीं देखने देते, क्योंकि उन्हें लगता है कि उनकी 'आर-रेटेड' फिल्में देखने के लिए वह अभी बहुत छोटे हैं। 'वेबसाइट फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, डगलस ने कहा, `उन्होंने मेरी बहुत-सी फिल्में नहीं देखी हैं। मेरे करियर की अधिकांश फिल्में आर-रेटेड (नग्नता एवं सेक्स प्रधान) हैं।`

ऑस्कर विजेता डगलस का कहना है कि हाल में जब उन्हें पता चला कि उनके बेटे डायलन (14) ने घर पर उनकी सेक्स-रोमांच से भरपूर 'फैटल अट्रैक्शन' और 'बेसिक इंस्टिंक्ट' फिल्में देखीं, तो वह आग बबूला हो गए। डगलस ने टेलीविजन शो 'पॉपकॉर्न विद पीटर ट्रैवर्स' पर कहा, `मैंने कहा कि 'तुमने 'बेसिक इंस्टिंक्ट' देखी?' तब उसे अहसास हुआ कि उसके लिए खतरे की घंटी बज गई है। उसने कहा, `डैड, मैंने सिर्फ आपकी मौजूदगी वाले हिस्से देखे शैरोन स्टोन(अभिनेत्री) वाले नहीं।`

End of content

No more pages to load