Bollywood News


बड़े बेटे को परोपकार के कामों में लगाना चाहती हैं जोली

हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली चाहती हैं कि उनके बड़े बेटे मैडॉक्स कंबोडिया की उस परोपकारी संस्था की जिम्मेदारी संभालें, जो जोली ने उनके नाम पर शुरू किया है। जोली ने उन्हें अपनी नई फिल्म में काम भी दिया है। उन्होंने मैडॉक्स को फिल्म के लिए शोध करने का काम दिया है।

सूत्रों के अनुसार, जोली ने मैडॉक्स को 2002 में कंबोडिया के एक अनाथालय से गोद लिया था। मैडॉक्स अब 13 साल के हो चुके हैं। जोली ने कहा कि उनके बेटे मैडॉक्स जोली-पिट फाउंडेशन की जिम्मेदारी संभालेंगे, जिसकी शुरुआत उन्होंने 12 साल पहले की थी। वेबसाइट के अनुसार, यह संस्था गरीब और असहाय परिवारों की मदद करती है और भावी पीढ़ी के लिए वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करती है।

End of content

No more pages to load