Bollywood News


कोल कर्दशियां को वजन घटाने की लत

टेलीविजन रियलिटी स्टार कोल कर्दशियां कहती हैं कि उन्होंने जब से फिटनेस का प्रण लिया है, तब से वह करीब 16 किलोग्राम वजन घटा चुकी हैं और अब उन्हें इसकी लत लग गई है। वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, कोल ने एक ऑस्ट्रेलियाई रेडियो स्टेशन पर कहा, `मैं इसमें रम गई हूं। यहां तक कि अगर आप 30 मिनट में ओके महसूस करते हैं, तो मैं उतने ही समय में अपने को लेकर गुड महसूस करती हूं। मैं जब लॉस एंजेलिस में होती हूं, तो खूब पसीना बहाती हूं। मैं 35 पौंड वजन घटा चुकी हूं।`

वह कहती हैं कि उन्हें वजन कम करना एक लत जैसा लगता है। कोल ने कहा, `मुझे मालूम है कि मैं अपने परिधान में कैसा महसूस करना चाहती हूं और इसलिए वजन घटना एक लत बन गई है। आप एक बार वजन कम करना शुरू करते हैं और इसके नतीजे देखकर आपकी प्रतिक्रिया कुछ यूं होती है कि 'मैं वजन और कम करना चाहती हूं।`

End of content

No more pages to load