विश्व विख्यात गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स में ध्यान के कारण जबर्दस्त बदलाव आया है। वेबसाइट फीमेल फस्र्ट डॉट को डॉट यूके के अनुसार एक सूत्र ने बताया कि ब्रिटनी (33) अपनी बेचैनी व व्याकुलता दूर करने व शांति के लिए प्रतिदिन 20 मिनट एक विशेष अनुप्रयोग अपना रही हैं।
क्लोजर पत्रिका ने सूत्र के हवाले से कहा कि ब्रिटनी को हमेशा से बेचैनी की शिकायत रही है। ध्यान, दिमाग और शरीर को शांत रखना सीखकर और सुखद विचारों के जरिए उनमें जबर्दस्त बदलाव आया है।
सूत्र ने कहा कि ब्रिटनी वर्तमान में जीती हैं और काम को लेकर परेशान होने के बजाय इसे लेकर उत्साहित रहती हैं। वे बता रही हैं कि एंडोर्फिस (दर्द और अवसाद दूर करने का प्राकृतिक तरीका) ने उनकी सोच को सुखद बना दिया है।
ध्यान के अभ्यास से ब्रिटनी में जबर्दस्त बदलाव
Wednesday, August 12, 2015 00:30 IST


