Bollywood News


जेनिफर एनिस्टन का 50 लाख डॉलर का करार

जेनिफर एनिस्टन का 50 लाख डॉलर का करार
हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर एनिस्टन ने एयरलाइन कंपनी एमिरेट्स के साथ 50 लाख डॉलर का करार किया है। अब वह इस विमानन कंपनी के लिए विज्ञापन करेंगी।

एमिरेट्स की प्रतिस्पर्धी कंपनी एतिहाद एयरवेज ने अपने विज्ञापन के लिए अभिनेत्री निकोल किडमैन के साथ करार किया है और इसीलिए एमिरेट्स ने जेनिफर के साथ करार किया।

'ऐसशोबिज डॉट कॉम' की रपट के अनुसार एक सूत्र ने एनवाईपोस्ट पेजसिक्स को सूचना दी कि जेनिफर ने एमिरेट्स के लिए एक बड़े विज्ञापन की शूटिंग की है, जिसके लिए जेनिफर को 50 लाख डॉलर दिए गए हैं।

जेनिफर दुनियाभर में टेलीविजन और प्रिंट विज्ञापनों में नजर आएंगी।

जेनिफर ने हाल ही में जस्टिन थेरॉक्स से शादी की है और वह अभी अपने पति के साथ हनीमून पर बोरा-बोरा द्वीप गई हैं।

End of content

No more pages to load