Bollywood News


इग्गी को पहली मुलाकात में अखरे थे मंगेतर निक

गायिका इग्गी अजालिया कहती हैं कि वह जब पहली बार अपने मंगेतर निक यंग से टकराई थीं, तो वह उन्हें फूटी आंख नहीं सुहाए थे।

इग्गी ने बताया कि पहली मुलाकात में उन्हें लॉस एंजेलिस लेकर्स के बास्केटबॉल खिलाड़ी निक पसंद नहीं आए थे।

वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, इग्गी (25) ने माना कि पहली मुलाकात में उन्हें निक और उनके दोस्त बिल्कुल अच्छे नहीं लगे थे।

समाचार पत्र 'डेली टेलीग्राफ' ने इग्गी के हवाले से कहा, "मुझे वे सब पसंद नहीं आए थे और अब वे सब मुझे अच्छे लगते हैं। मेरे ख्याल से मैंने जब तक यह जाना, तब तक मुझे उनसे (निक) प्यार हो चुका था।"

End of content

No more pages to load