'रेकिंग बॉल' जैसा हिट एल्बम देने वाली गायिका मिली साइरस के नाम कई एकल हिट एल्बम हैं लेकिन मिली कहती हैं कि पैसा उनके लिए सबकुछ नहीं है। मिली साथ ही यह भी कहती हैं कि वह शोहरत की घुड़दौड़ में शामिल नहीं हैं। मेरी क्लेयर पत्रिका ने मिली के हवाले से लिखा है, `हॉलीवुड में लोग यही समझते हैं कि मैं धन लोलुप हूं लेकिन मैं ऐसा नहीं हूं। उलटे मैं यह मानती हूं कि आप किस लिए इतना पैसा कमा रहे हैं। क्या आप पूरे जीवन में इसे खर्च कर लेगे? लोग शोहरत हासिल करते हैं और फिर खुद को ब्रांड के रूप स्थापित कर और लोकप्रिय होना चाहते हैं। इसके जरिए वे अधिक से अधिक धन कमाना चाहते हैं।`
'फीमेलफर्स्ट डॉट सीओ डॉट यूके' के अनुसार 22 वर्षीय गायिका ने कहा, `अधिक पैसे कमाना, अधिक हिट एल्बम देना, फिल्मों में मुख्य भूमिका अदा करना-ये सभी बातें आपको उत्साहित करती हैं लेकिन आपको खुश नहीं कर सकतीं। मैंने इन सबका अनुभव लिया है और मैं अपने अनुभव के आधार पर आपको बता रही हूं कि ये बातें आपको बिल्कुल खुशी नहीं देतीं।`
मिली के लिए पैसा सबकुछ नहीं
Wednesday, August 12, 2015 23:30 IST


