हॉलीवुड अभिनेत्री शेरॉन स्टोन को अब भी ब्रेन हैमरेज से हुए नुकसान का एहसास होता है, उन्हें लगता है कि उनका पूरा डीएनए बदल गया है। शेरॉन को 2001 में ब्रेन हैमरेज हुआ था। शेरॉन ने कहा, `ऐसा लगता है जैसे मेरा पूरा डीएनए बदल चुका है। मेरा दिमाग उस स्थिति में नहीं है, जहां होना चहिए। मेरे शरीर में भी बदलाव आया है और भोजन को लेकर भी मेरी आदतें बदल गई हैं।`
वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, `शेरॉन का मानना है कि बीमारी ने उन्हें काफी कुछ सिखाया है। एक समय ऐसा था, जब उन्हें डर था कि अब कभी वह बोल या पढ़ नहीं सकेंगी।`
उन्होंने पत्रिका 'हार्पर' को बताया, `मैं भावनात्मक रूप से ज्यादा बुद्धिमान हुई हूं। मैंने अपने दिमाग के सभी हिस्सों को सक्रिय करने के लिए कड़ी मेहनत करने की ठानी। अब मैं काफी सशक्त हो चुकी हूं।`
शेरॉन को महसूस होता है ब्रेन हैमरेज का नुकसान
Wednesday, August 19, 2015 01:30 IST



