पिछले कुछ सालों से धीरे-धीरे अपने बालों को छोटा करवाती जा रही गायिका जेनिफर हडसन ने एक तस्वीर के जरिए अपने नए हेयरस्टाइल के दर्शन दिए हैं। गायन रियलिटी शो 'अमेरिकन आइडल' (2004) से प्रसिद्धि पाने वाली हडसन (33) ने अपना नया हेयरस्टाइल इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इंस्टाग्राम पर उनके 9,32,000 फॉलोअर्स हैं।
वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, हडसन की हर तस्वीर जर्मनी में परफॉर्मेस के लिए मंच पर जाने से पहले की है।
शेयर की गई एक तस्वीर में हडसन लंबी बांह वाली काली पोशाक में एक कुर्सी पर आसार से बैठी देखी जा सकती हैं। इसमें वह एक नए हेयरस्टाइल में दिख रही हैं।
हडसन ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, `सब कुछ काला। जब चेहरे की नुमाइश कर रहे हों, तो बालों की किसे जरूरत है?`
जेनिफर हडसन ने नए हेयरस्टाइल के दर्शन दिए
Wednesday, August 19, 2015 09:30 IST


