Bollywood News


अब गानों का अर्थ बदल गया : डियॉन

पॉप गायिका सेलिन डियॉन का कहना है कि अब गानों का वह अर्थ नहीं रह गया है, जो पहले हुआ करता था। अब गानों का मतलब बदल गया है। डियॉन (47) ने पिछले साल अगस्त के बाद पहली बार गुरूवार को लास वेगास में प्रस्तुति दी। उनके पति रेने एंजेलिल (73) गले के कैंसर से जूझ रहे हैं।

वेबसाइट पीपुल डॉट कॉम के मुताबिक डियॉन ने स्टेज पर प्रस्तुति देने से पहले अपने पति के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी और अपने नए गानों के बोल पर बात की। डियॉन ने कहा कि अब गानों का नया अर्थ हो गया है। मैं गाने गाती हूं, मेरे लिए उनका अलग अर्थ है लेकिन आपके लिए शायद नहीं।

डियॉन के पति एजेंलिल तीन बार कैंसर से जूझ चुके हैं। उन्हें पहली बार 1999 में गले के कैंसर का पता चला था। लास वेगास में साल 2011 से प्रस्तुतियां दे रही डियॉन ने अपने पति की देखभाल करने के लिए लगभग सालभर काम से दूर रहने का फैसला किया है।

End of content

No more pages to load