रियलिटी टीवी स्टार किम कर्दशियां वेस्ट ने कहा है कि उनकी पहली गर्भावस्था ने उनके व्यक्त्वि को बदल दिया।
जानकारों के मुताबिक, किम कर्दशियां (34) अपने पति केन्ये वेस्ट के साथ दूसरे बच्चे का इंतजार कर रही हैं। वह कहती हैं कि पहली बार गर्भ धारण करने के बाद मिली टिप्पणियों ने उनके व्यक्त्वि को बदल दिया था और इसी कारण से अब तस्वीरों में उनकी मुस्कुराहट नहीं दिखती है।`
किम ने बताया कि, `मैं इसमें मदद नहीं कर सकी और सभी कहते कि वह खाना रोक नहीं सकती। मैंने 180 पाउंड पर बच्चे को जन्म दिया और वे कहते कि 'वह 210 पाउंड की है। उसके शरीर की चर्बी अत्यधिक बढ़ गई है, इसलिए वह मोटी हो रही है'। लेकिन ये सभी कहानियां हास्यास्पद थीं।`
गर्भावस्ता ने किम का बदला मिजाज
Wednesday, September 02, 2015 00:30 IST



