Bollywood News


मायकल जैक्सन से मिली ज़ैक एफ्रॉन को प्रेरणा

किशोरों के दिलों को जीतने का हुनर रखने वाले ज़ैक एफ्रॉन अपनी आने वाली रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म 'वी आर योर फ्रेंड्स' के माध्यम से एक बार फिर किशोरियों के मन में उतरने जा रहे हैं।ज़ैक इस फ़िल्म में एक दिलचस्प और प्रेणादायक भूमिका कर रहे है।वह इस फ़िल्म में एक आकांक्षी डीजे की भूमिका में है जो कि हॉलीवुड में कुछ बड़ा करना चाहता है।हाल ही में दिए अपने एक साक्षात्कार में ज़ैक ने अपने संगीत प्रेम के पीछे की प्रेरणा के बारे में बताया जो हमें 'हाई स्कूल म्यूजिकल' में भी दिखी थी और 'वी आर योर फ्रेंड्स' में भी नज़र आएगी। उनके प्रेरणास्रोत कोई और नहीं बल्कि महान कलाकार माइकल जैक्सन हैं।अपनी ज़िन्दगी के अहम् क्षण के बारे में बताते हुए ज़ैक, मायकल जैक्सन के साथ बिताये हुए सुखद पलों को गुनगुनाते हुए कहते हैं कि उन्हें देखते ही वह( ज़ैक )जोर जोर से चिल्लाने लगे थे और बार बार जैक्सन का शुक्रिया अदा करते रहे।

वह बार बार जैक्सन से कहते रहे कि वह उन्हें बहुत प्यार करते हैं और संगीत में सिर्फ उनकी और उनकी ही वजह से हैं।ज़ैक चिल्लाते रहे कि वह बचपन से ही उनके एकमात्र प्रेरणास्रोत है।फिर बाद में जैक्सन ने भी उनसे प्यार से कहा कि वह भी उन्हें प्यार करते हैं।

हमारे समय कि इस सबसे बड़ी म्यूजिक विभूति को पूरा मान देते हुए पी.वी. आर पिक्चर्स के द्वारा यह झनझना देने वाली फ़िल्म 'वी आर योर फ्रेंड्स' को भारत में आने वाली 11सितम्बर को रिलीज़ किया जा रहा है।

End of content

No more pages to load