Bollywood News


'यू2' के बोनो दुनिया के सबसे अमीर पॉप स्टार

आयरिश रॉक बैंड 'यू2' के सदस्य बोनो अपने फेसबुक के शेयरों से करीब एक अरब पाउंड का मुनाफा कमाकर दुनिया के सबसे अमीर पॉप स्टार बन गए हैं। बोनो ने 2009 में निवेश समूह एलिवेशन पार्टनर्स के साथ मिलकर 5.6 करोड़ पाउंड से फेसबुक के 2.3 फीसदी शेयर खरीदे थे। वह इस समूह के सह-संस्थापक हैं।

वेबसाइट 'Mirror.co.uk के अनुसार, रिपोर्टों के मुताबिक, आज उस शेयर की कीमत 94 करोड़ पाउंड हो गई है। इसका मतलब यह हुआ कि बोनो के इस काम से उन्हें पिछले छह साल में उस कमाई से भी कहीं ज्यादा जबर्दस्त कमाई हुई है, जो उन्हें उनके पूरे संगीत करियर में हुई होगी।

इस क्रम में बोनो ने अंग्रेजी रॉक बैंड 'द बीटल्स' के संस्थापक सदस्य पॉल मॅक्कार्टनी को भी पीछे छोड़ दिया है। पॉल 73 करोड़ पाउंड, जबकि मैडोना 52 करोड़ पाउंड की मालकिन हैं।

End of content

No more pages to load