Bollywood News


प्यार की नोंकझोंक में फंसे क्रिस

प्यार की नोंकझोंक में फंसे क्रिस
संगीत बैंड कोल्डप्ले के गायक क्रिस मार्टिन अपनी प्रेमिका एनाबेल वालिस के साथ तस्वीर सार्वजनिक होने के बाद वालिस और उनके पूर्व ब्वॉयफ्रेंड जेम्स रूसो के प्यार की नोंकझोंक के बीच फंस गए हैं।

वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार एक सूत्र ने समाचार पत्र 'द सन' को बताया, "एनाबेल और जेम्स लंबे समय से रिश्ते में थे और तस्वीर में एनाबेल को क्रिस के करीब देखकर जाहिर है कि उनको तकलीफ पहुंची होगी।"

एनाबेल और क्रिस की तस्वीर सार्वजनिक होने के बाद जेम्स ने उनसे बदला लेने के लिए एनाबेल की नींद में डूबी तस्वीर ट्वीट की।

सूत्र ने बताया, "एनाबेल की नींद में डूबी तस्वीर पोस्ट कर जेम्स अपनी खीज निकालना चाहते होंगे। बाद में एनाबेल ने उनसे वह तस्वीर ट्विटर से हटाने के लिए कहा और उन्होंने ऐसा ही किया, लेकिन जाहिर है कि इससे एनाबेल का गुस्सा कम नहीं हुआ होगा।"

End of content

No more pages to load