Bollywood News


परिवार के साथ घूमने निकले रॉबिन

अमेरिकी-कनाडाई गायक रॉबिन थिकअपने पिता एलेन थिक और पांच साल के बेटे जुलियन फ्युगो के साथ मौज-मस्ती और समुद्र तट की सैर को निकले।

वेबसाइट 'पीपुल डॉट कॉम' के अनुसार, रॉबिन ने फोटो साझा करने वाली वेबसाइट इंस्टाग्राम पर परिवार के साथ वाली फोटो साझा की और लिखा, "थिक परिवार की तीन पीढ़ियां! मेरे पसंदीदा लोग।"

रॉबिन (38) अपने पिता और बेटे के साथ 31 अगस्त को वेस्ट कोस्ट के समुद्र तट पर धूप का आनंद उठाते देखे गए। उन्होंने अपने बेटे की एक पालतू कुत्ते के साथ खेलते हुए तस्वीर भी साझा की। इससे पहले उन्होंने एलेन और जुलियन की साथ में एक तस्वीर भी साझा की थी।

End of content

No more pages to load