Bollywood News


ब्रिटनी को छह माह डेटिंग न करने की सलाह

ब्रिटनी को छह माह डेटिंग न करने की सलाह
मशहूर गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स के पिता जैमी स्पीयर्स ने अपनी लाडली बेटी से किसी को डेट न करने की गुजारिश की है।

वेबसाइट 'फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, ब्रिटनी का दो माह पहले ही अपने प्रेमी चार्ली एबेरसोल से अलगाव हुआ है। पिता जैमी का मानना है कि ऐसे में ब्रिटनी को कम से कम छह महीने तक मर्दों की परछाई से भी दूर रहना चाहिए और अपने पर ध्यान देना चाहिए।

एक सूत्र ने 'अमेरिकाज ओके!' पत्रिका को बताया, ''जैमी चाहते हैं कि वह (ब्रिटनी) चार्ली से अलग होने के बाद खोए अपने आत्मविश्वास को दोबारा पा लें, लेकिन ब्रिटनी अपनी जिंदगी में जल्द से जल्द एक नया मर्द चाहती हैं, जो उनकी चार्ली को भुलाने में मदद करे।''

लेकिन पिता को चिंता है कि कहीं ब्रिटनी का दिल दोबारा न टूट जाए।

सूत्र ने कहा, ''उन्होंने (ब्रिटनी) रिश्ते में आगे बढ़ने से पहले उसमें पूरी जान झोंक दी और उनके प्रेमी ऐन मौके पर उनका साथ छोड़कर चलते बने हैं।''

End of content

No more pages to load