Bollywood News


जेम्स बान्ड की भूमिका में फबेंगे बेकहम’

मशहूर 'जेम्स बान्ड' फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म 'स्पेक्टर' के लिए थीम सान्ग लिखने वाले गायक सैम स्मिथ का कहना है कि फिल्म में पूर्व दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी डेविड बेकहम को जासूस जेम्स बान्ड के रूप में देखना मजेदार होगा। वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, सैम (23) का मानना है कि जेम्स बान्ड की भूमिका में बेकहम बहुत गजब के लगेंगे।

सैम ने इस फ्रेंचाइजी की फिल्म में बेकहम के होने के बारे में कहा, `मैं बस यही कहूंगा कि यह मजेदार और दिलचस्प होगा। वह इसमें फबेंगे। वह कोट पतलून में बहुत कमाल के दिखते हैं।`

ऐसी अटकलें हैं कि बेकहम से फिल्म में जेम्स बान्ड की भूमिका निभाने के लिए संपर्क किया गया है।

End of content

No more pages to load