Bollywood News


ओल्सेन का हिडलस्टन को डेट करने से इंकार

अमेरिकी अभिनेत्री एलिजाबेथ ओल्सेन ने अभिनेता टॉम हिडलस्टन को डेट करने की अटकलें यह कहते हुए खारिज की हैं कि वे दोनों सिर्फ दोस्त हैं। ओल्सेन उनके साथ 'आई सॉ द लाइट' फिल्म में काम कर चुकी हैं।

वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, ओल्सेन (26) ने हिडलस्टन को डेट करने की अटकलों का खंडन किया है। उनके एक-दूसरे को डेट करने की अफवाहें जुलाई में लंदन में डिनर साथ करते देखे जाने के बाद उड़ी हैं।

ओल्सेन ने कहा है कि वे सिर्फ दोस्त हैं और उनके रात में साथ में खाना खाने को गलत समझा जा रहा है।

उन्होंने कहा, "हम यकीनन दोस्त हैं। हम एक-दूसरे को करीब चार साल से जानते हैं। हम एक रेस्तरां में गए थे और साथ में डिनर किया। हम सभी डिनर के लिए बाहर जाते हैं।"

यह पूछे जाने पर कि रोमांस करने की अफवाहें सुनकर कैसा लगा? जवाब में ओल्सेन ने कहा, "मैं क्रिस ईवान्स को डेट कर रही हूं। मैं जेरेमी रेनर को डेट कर चुकी हूं। मैं इस पर प्रतिक्रिया नहीं देती।"

End of content

No more pages to load