रैपर-डिजाइनर केनी वेस्ट ने न्यूयॉर्क फैशन वीक में ईजी सीजन 2 के लांच के दौरान अपना नया गीत 'फेड' जारी किया। 'एसशोबिज डॉट कॉम' की रपट के मुताबिक, वेस्ट ने बुधवार को ईजी सीजन 2 के लिए अपने फैशन शो का आयोजन किया।
वहीं रैपर मेलोन ने ट्विटर पर बताया कि गाने में वह भी हिप हॉप कलाकार तई डोला के साथ हैं।
उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "गीत में ये, तई और मैं हैं। सभी को धन्यवाद और केनी तथा उनके परिवार के लिए प्यार के लिए शुक्रिया। नया गाना बेहतरीन है।"
न्यूयॉर्क फैशन वीक में केनी वेस्ट ने जारी किया नया गीत
Monday, September 21, 2015 23:30 IST


