अभिनेत्री मेगन फॉक्स को लोकप्रिय धारावाहिक 'न्यू गर्ल' के आगामी सत्र में अभिनय के लिए उतारा जा चुका है।
'वेराइटी डॉट कॉम' के मुताबिक, फॉक्स रीगन का किरदार निभाएंगी जो जूए डेस्चनेल को कमरा किराए पर देंगी।
नए सत्र के छठे प्रकरण में उनकी पहली उपस्थिति होगी, जो अगले साल जनवरी में शुरू होगा।
शो के पांचवें सत्र में जेक जॉनसन, मैक्स ग्रीनफील्ड, हन्नाह सिमोनी और लमोरने मोरिस भी हैं।
फॉक्स को आखिरी बार 2014 के 'टीनेज म्यूटेंट निंजा टर्टल्स' में देखा गया। इसके साथ वह अगले साल के सीक्वल में भी दिखाई देंगी।
'न्यू गर्ल' से जुड़ीं मेगन फॉक्स
Tuesday, September 22, 2015 08:30 IST


